Kasganj Accident: कासगंज हादसे में जान गवानें वाले लोगों की हुई पहचान, एटा के रहने वाले थे सभी

punjabkesari.in Saturday, Feb 24, 2024 - 05:07 PM (IST)

कासगंज, Kasganj Accident: जिले के पटियाली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर एक पोखर में पलट गई। जिससे 13 महिलाएं, 8 बच्चे, एक पुरुष समेत 22 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गई। हादसे में मरने वाले लोगों की शिनाख्त हो गई हैं। सभी उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले थे।
PunjabKesari
कासगंज हादसे में इनकी गई जान:-

1 - शकुंतला देवी पत्नी वीरपाल उम्र 70 वर्ष
2 - उसमा पत्नी शिवम उम्र 24 वर्ष
3 - मीरा पत्नी दिग्विजय सिंह चौहान उम्र 65 वर्ष
4 - सपना पत्नी गौरव उम्र 22 वर्ष
5 - पुष्पा पत्नी सत्येंद्र उम्र 45 वर्ष, 
6 - शिवम पुत्र मुकेश उम्र 30 वर्ष
7 - देवासी पुत्री शिवम उम्र 6 वर्ष
8 - दीक्षा पुत्री रजनेश उम्र 19 वर्ष 
9 - गायत्री पत्नी रजनीश उम्र 52 वर्ष 

PunjabKesari
10 - श्याम लता पत्नी रणवीर उम्र 40 वर्ष
11 - सुनैना पुत्री हरीश उम्र 10 वर्ष 
12 - गुड्डी पत्नी खुन्नी  लाल 75 वर्ष, 
13 - सिद्धू पुत्र गौरव उम्र डेढ़ वर्ष 
14 - कुलदीप पुत्र मुकेश उम्र 7 वर्ष
15 - संध्या पुत्री मुकुट उम्र 5 वर्ष 
16 - शिवांगी पत्नी राजेश उम्र 25 वर्ष 
17 - मीरा पत्नी राजपाल उम्र 55 वर्ष
18 - कार्तिक पुत्र राजेश 4 वर्ष 
19 - पायल पुत्री राजेश दो महीने की
20 - लड्डू पुत्र मुकुट 3 वर्ष 
21 - अंजलि पत्नी मुकुट 24 वर्ष, 
22 - जवित पत्नी संजीव उम्र 25 वर्ष

PunjabKesari

सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख
वहीं, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोशल मीडिया मंच 'एक्‍स' पर अपने शोक संदेश में कहा, ''जनपद कासगंज में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों के समुचित निःशुल्क उपचार के निर्देश दिए गये हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।''
PunjabKesari
कासगंज की पटियाली के कादरगंज गंगा घाट पर स्नान करने जा रहे थे सभी
बता दें कि पूर्णिमा के अवसर पर कासगंज की पटियाली के कादरगंज गंगा घाट पर स्नान करने जा रहे थे। थाना दरियावगंज पटियाली मार्ग पर ग्राम गड़ई के निकट ही सड़क हादसा हो गया। हादसे पर सीएम योगी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों को समुचित इलाज के निर्देश दिए। जबकि मृतक के परिजनों को दो- दो लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। साथ की घायलों को 50- 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की बात कही है। हादसे की जानकारी होने पर गांव कसा में हाहाकार मच गया। आसपास के गांवों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सभी लोग गांव के वीरपाल के पुत्र के मुंडन संस्कार के लिए गंगाजी जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्राली ओवरलोड थी। जिसकी वजह से ट्रॉली का बैरिंग टूट गया और असंतुलित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और यह भीषण हादसा हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static