यूपी के इस जिले में मानव तस्करी का गैंग सक्रिय! गांव की महिला ने किशोरी को 3 लाख रुपए में बेचा

punjabkesari.in Wednesday, Aug 09, 2023 - 12:32 PM (IST)

(करण सिंह)Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में नाबालिग लड़कियों और युवतियों के तस्करी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मानव तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य लड़कियों और युवतियों को राजस्थान में बेचने का काम लगातार कर रहे हैं। कई मामले में कुछ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है, लेकिन फिर भी मानव तस्करी के मामले रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं।

PunjabKesari

कौशांबी में नाबालिग लड़की को गांव की महिला ने 3 लाख में बेचा!
ताजा मामला कोखराज थाना क्षेत्र के बालकमऊ गांव का है। जहां की नाबालिग किशोरी को गांव की ही एक महिला मजदूरी कराने के बहाने से ले गई और अपने रिश्तेदार के माध्यम से उसको राजस्थान में ले जाकर 3 लाख रुपए में बेच दिया। किशोरी के गायब हो जाने की शिकायत परिजनों ने पूर्व में ही पुलिस में दर्ज कराई थी, लेकिन मामला खुल नहीं पा रहा था। राजस्थान में एक घर में रह रही किशोरी ने उस घर की महिला से अपनी मां का नंबर बताया तो महिला ने किशोरी की मां से बात की। बात करने पर पता चला तो पुलिस ने मामला दर्ज किया।

PunjabKesari

किशोरी को लेकर गांव पहुंची राजस्थान की महिला और पुलिस को सूचना दी
बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां से बात करने वाली महिला अपने बेटे और किशोरी के साथ कौशांबी में उसके गांव आ गई और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने महिला और किशोरी का बयान दर्ज कर किशोरी को बेचने वाली काजल नाम की महिला की खोज शुरू कर दी है। इस मामले में सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि एक किशोरी गायब हुई थी। जिसका मामला दर्ज था। किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static