लोकल फॉर वोकल के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही खादीः रमापति

punjabkesari.in Monday, Jan 25, 2021 - 07:10 PM (IST)

देवरिया: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि खादी सिर्फ वस्त्र नहीं बल्कि परिश्रम और स्वाभिमान की प्रतीक है। त्रिपाठी ने यहां 15 दिवसीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए कहा कि इतिहास साक्षी है कि स्वदेशी, स्वराज, सत्याग्रह के साथ चरखे और खादी ने भारत की आजादी की लड़ाई में अपनी अहम भूमिका निभायी है,तभी तो खादी सिर्फ वस्त्र नहीं परिश्रम और स्वाभिमान का प्रतीक भी बनी।

कवि सोहनलाल द्विवेदी ने लिखा खादी के धागे धागे में अपनेपन का अभिमान भरा है। त्रिपाठी ने कहा कि खादी प्रधानमंत्री मोदी के लोकल फार वोकल के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है । खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादन लोगों को स्वदेशी परिधान के साथ घरेलू वस्तुएं सस्ते दामों में उपलब्ध कराने का काम कर रही है। सांसद ने मेले में स्थापित सभी स्टालों का निरीक्षण किया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Related News

static