पंजाब से गिरफ्तार खालिस्तानी आतंकी ''मंगत सिंह'' की गाजियाबाद कोर्ट में हुई पेशी, 1995 में जमानत पर छूटने के बाद हुआ था फरार

punjabkesari.in Thursday, Apr 24, 2025 - 06:05 PM (IST)

Ghaziabad News, (आकाश गर्ग): प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान कमाण्डो फ़ोर्स के फरार आतंकवादी को ATS नोएडा ने अरेस्ट किया है। जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। एटीएस ने इसकी देर रात गिरफ्तारी दिखाई है। आतंकी गाजियाबाद से फरार चल रहा था। जिस पर गाजियाबाद में केस दर्ज हैं।
PunjabKesari
केसीएफ का सक्रिय सदस्य था मंगत सिंह
मंगत सिंह का भाई संगत सिंह प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) का चीफ था। जो मूलरूप से अमृतसर (पंजाब) के मझीटा का रहने वाला था। साल 1990 में पंजाब पुलिस ने संगत सिंह को व्यास जिले में मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके बाद मंगत सिंह केसीएफ का सक्रिय सदस्य हो गया था। मंगत सिंह गाजियाबाद के विवेकानगर में रहता था। गाजियाबाद पुलिस ने 11 मार्च, 1993 को मंगत सिंह को गिरफ्तार किया था। उसके पास से असलहा भी बरामद हुआ था। उसके विरुद्ध थाना साहिबाबाद में जानलेवा हमला व टाडा के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। यहां से उसे जेल भेज दिया गया था। गाजियाबाद में उसके विरुद्ध लूट व वसूली समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज थे।

1995 में जमानत पर छूटा, फिर हो गया फरार
16 अगस्त, 1995 में मंगत सिंह जमानत पर छूटने के बाद फरार हो गया था। तबसे उसकी तलाश की जा रही थी। गाजियाबाद कोर्ट ने 12 दिसंबर, 2024 को उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। कोर्ट ने दूसरे मुकदमे में आठ अप्रैल, 2025 को भी मंगत सिंह के विरुद्ध वारंट जारी किया था। गाजियाबाद पुलिस ने मंगत सिंह पर 25 हजार रुपए इनाम घोषित किया था। मंगत सिंह जमानत पर छूटने के बाद वह पंजाब भाग निकला था। ATS को जानकारी मिली कि वह अमृतसर में है। बुधवार शाम एटीएस ने उसे अमृतसर के टिम्मोवाल गांव से अरेस्ट कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static