Khatauli By-Election: साइकिल से पोलिंग बूथ पहुंचे 90 साल के महक सिंह, मतदान कर दिखाया जोश

punjabkesari.in Monday, Dec 05, 2022 - 03:45 PM (IST)

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश में खतौली विधानसभा के उपचुनाव के लिए आज यानी 5 दिसंबर को सुबह से मतदान जारी है। यह मतदान आज सुबह 7 बजे से जारी है जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इस चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी जोश दिखाई दे रहा है। मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों पर अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। इस चुनाव के चलते खतौली विधान सभा क्षेत्र से एक 90 वर्षीय बुजुर्ग महक सिंह ने भी अपने वोट का प्रयोग किया है। महक सिंह सोंटा पोलिंग बूथ पर साइकिल चलाकर मतदान करने आए। उन में इस चुनाव को लेकर बहुत दिखाई दिया।

बता दें कि सोमवार को सोंटा में पोलिंग बूथ पर भी महक सिंह मतदान करने शान से साइकिल पर मतदान करने पहुंचे। कहते है कि सड़कों का विकास, महंगाई पर लगाम और किसान मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए। मतदान करना राष्ट्रहित में जरूरी है। महक सिंह साइकिल चलाने का आज भी शौक रखते हैं। वह भारत के तीर्थ स्थलों और महानगरों में साइकिल से लंबी यात्रा कई बार कर चुके हैं। सोंटा में मतदान के बाद केंद्र से बाहर आने पर महक सिंह को पूछा तो वो बोले मुद्दे तो बहुत है, पर चुनाव में प्रत्याशी देखा जाना भी जरूरी है। गांव की बदहाल सड़क का निर्माण होना चाहिए। ऐसे उन्होंने अपने विचार पेश किए है।

पिछले 7 दशक से मतदान करते आ रहे महक सिंह
महक सिंह पिछले 7 दशक से मतदान करते आ रहे हैं। साइकिल चलाने के शौकीन बुजुर्ग महक सिंह बताते हैं कि उन्होंने पूरे गांव में चुनाव की पर्चियों को वितरण किया। साइकिल से हजारों किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। चाहे वह गोमुख, हो या फिर उज्जैन और प्रयागराज हर यात्रा को उत्साहपूर्वक साइकिल से यात्रा कर चुके हैं। वहीं, महक सिंह का कहना है कि, प्रत्याशी को चुनाव जीतने के बाद आम जनता के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

Recommended News

static