सपा नेता गुलशन यादव को कुंडा पुलिस ने प्रयागराज से किया गिरफ्तार, राजा भैया के खिलाफ लड़ा था चुनाव

punjabkesari.in Tuesday, Aug 29, 2023 - 02:48 PM (IST)

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेता गुलशन यादव को प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। कुंडा पुलिस ने विजय प्रताप सिंह से जुड़े मामले में गुलशन यादव की गिरफ्तारी की है, उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था। गुलशन यादव ने साल 2022 में कुंडा से रघुवंश प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ा था।  पुलिस के मुताबिक गुलशन यादव पर प्रतापगढ़ और आसपास के इलाके में करीब 29 मामले दर्ज​ हैं। गुलशन के भाई छविनाथ यादव पहले से ही जेल में हैं, अभी गुलशन यादव प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हुआ था जिसके बाद गिरफ्तारी की गई है। गुलशन यादव की गिनती कभी राजा भैया के करीबियों में होती थी। कुंडा नगर पंचायत से दो बार अध्यक्ष भी रहा है। गुलशन यादव की कुंडा कोतवाली में क्रिमिनल हिस्ट्रीशीट खुली है। राजा भैया के खिलाफ विधानसभा 2022 के चुनाव में सपा का प्रत्याशी था गुलशन यादव, लेकिन वो चुनाव हार गया था। फिलहाल पुलिस ने सपा नेता गुलशन यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

​ये भी पढ़ें:- 40 हजार रुपए की रिश्वत ना मिलने पर भड़के सिपाही, दो भाइयों को लॉकअप में बंद कर रात भर पीटा

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां 40 हजार रुपए की रिश्वत ना मिलने पर सिपाहियों ने 2 भाइयों को जेल में पूरी रात बुरी तरह से पीटा। अब मामला संज्ञान में आने के बाद सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static