''द कश्मीर फाइल्स'' पर बोले अखिलेश- "लखीमपुर फाइल्स" भी बननी चाहिए

punjabkesari.in Wednesday, Mar 16, 2022 - 03:14 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा जब कश्मीर फाइल्स पर फिल्म बन सकती है तो लखीमपुर कांड पर भी फाइल बननी चाहिए। इस दौरान उन्होंने बैलेट पेपर से वोट देने वाले सभी अधिकारियों कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी को बैलेट पेपर में दो तिहाई से ज्यादा वोट मिला है। यादव ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार को महंगाई, बेरोजगारी, विकास के मुद्दे पर जवाब देना होगा।  उन्होंने कहा किसानों पर जिस तरह से गाड़ी चढ़ाई गई उस पर फिल्म बननी चाहिए।​​

बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन और नरसंहार की कहानी बताती है। 11 मार्च को रिलीज हुई 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार भी हैं। वहीं फिल्म में पल्लवी जोशी ने नेगेटिव किरदार निभाई है। उनका मानना है कि वह झूठ का पर्दाफाश कर सच को बाहर लाने में मदद करना चाहती थीं। वहीं पल्लवी जोशी ने हाल ही एक अन्य इंटरव्यू में बताया था कि उनके और पति विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ कश्मीर में फतवा जारी कर दिया गया था। उस वक्त वो फिल्म के आखिरी सीन की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन विवेक और पल्लवी ने यह बात पूरी कास्ट और क्रू को नहीं बताई ताकि किसी का फोकस न भटके। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static