UP Elections 2022 में तृणमूल कांग्रेस की एंट्री, ललितेशपति त्रिपाठी और राजेशपति TMC में शामिल
punjabkesari.in Tuesday, Oct 26, 2021 - 05:39 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी राजनीतिक पार्टियां जुटी है। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उत्साहित टीएमसी (TMC)भी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एंट्री कर दी है। कांग्रेस के कद्दावर दो नेताओं ने राजेश पति त्रिपाठी व ललितेश पति त्रिपाठी के तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नीरज राय ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में दो नेताओं के शामिल होने से उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता बनर्जी की मौजूं में दोनों नेताओं ने पार्टी सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी प्रवक्ता ने इन दो नेताओं का उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में पिछड़े जिले में नेताओं की अच्छी पकड़ है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में टीएमसी को बहुत बल मिलेगा। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी द्वारा किए गए विकास कार्यो का उत्तर प्रदेश में जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। नीरज राय ने उत्तर प्रदेश की निरंकुश सरकार को सत्ता से बेदख करने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा जो भी लोग निरंकुश सरकार के खिलाफ ममता जी के नेतृत्व में काम करने के इच्छुक है उनका तृणमूल कांग्रेस में स्वागत है।
बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा को हराकर बंगाल की सत्ता में वापसी की है। जीत के बाद से ममता बनर्जी अपने संगठन को अन्य प्रदेशों में मजबूती से फैला रही है। वहीं अब उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है ऐसे में पार्टी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एंट्री कर भाजपा के समीकरण को फेल करने की रणनीति बना रही है। टीएमसी गोवा मेघालय जैसे राज्यों में अपना विस्तार कर रही है। यूपी में उनका फोकस 2024 की जमीन तैयार करने पर होगा। फिलहाल अब देखना होगा कि बंगाल मॉडल यूपी में कितना सफल होता है।