Lalitpur: जुड़वां बेटा-बेटी कर रहे थे पापा की बर्थडे विश का इंतजार, आई फोन कॉल... मिली शहादत की खबर

punjabkesari.in Saturday, Dec 24, 2022 - 03:50 PM (IST)

ललितपुर: सिक्किम में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में शहीद हुए सेना के 16 जवानों में ललितपुर जिले के सौजना थाना निवासी जवान चरण सिंह भी शामिल हैं। चरण सिंह के भाई अमर सिंह ने शनिवार को बताया कि कल शाम हुई इस दुर्घटना में चरण सिंह के शहीद होने की सूचना सेना की यूनिट द्वारा उन्हें फोन पर दी गयी।
PunjabKesari
बच्चों की तीसरी सालगिरह के दिन ही सिर से उठा पिता का साया
थाना सौजना कस्बा के मोहल्ला ठकरास निवासी हुकुम सिंह का बेटा चरण सिंह (39) वर्ष 2004 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। वह 26 नायक यूनिट में सिक्किम में तैनात था। परिजनों के मुताबिक चरण सिंह परिवार में पत्नी संध्या और दो छोटे जुड़वा बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि चरणसिंह के विवाह के कई वर्ष बाद उसके घर जुडवां बच्चों (एक लड़का और एक लड़की) का जन्म हुआ था। कल जिस समय चरणसिंह को लेकर खबर मिली उस समय घर में दोनों बच्चों के जन्मदिन की तैयारी चल रहीं थीं। बच्चों का कल ही तीसरा जन्मदिन था लेकिन तीसरी सालगिरह के दिन ही पिता का साया सिर से उठ जाने की जानकारी परिजनों को मिली, इसके बाद तो घर में छाया खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। सूचना मिलते ही देर शाम थाना अध्यक्ष संदीप सिंह सेंगर चरण सिंह के घर पहुंचें और घटना के संबंध में जानकारी ली।

बच्चों का जन्मदिन अच्छी तरह से मनाने को कहा था
परिजनों के मुताबिक करीब दो माह पहले चरण सिंह अवकाश पर एक माह के लिए आये थे। गांव में कुछ काम होने पर उन्होंने अवकाश एक माह के लिए बढ़ा लिया था। वह एक दिसंबर को सिक्किम के लिए रवाना हो गये थे। चरण सिंह के चाचा किशोर सिंह ने बताया कि चरण सिंह से कल सुबह सात बजे संध्या की बात हुई थी। वह बच्चों के जन्मदिन को लेकर काफी उत्साहित थे और बच्चों का जन्मदिन अच्छी तरह से मनाने को कहा था। इसी को लेकर दिन भर घर में तैयारी चल रही थी लेकिन देर शाम को चरणसिंह की मौत ही खबर ने घर में मौत का सन्नाटा पसार दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static