UP में बड़े स्तर पर IAS अफ़सरों के तबादले: फ़तेहपुर, रायबरेली, कासगंज, प्रतापगढ़ समेत कई ज़िलों के DM बदले गये
punjabkesari.in Sunday, Sep 17, 2023 - 10:25 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 2 सितंबर को यूपी में 11 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए थे। तबादलों के तहत अब 9 जिलों के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट भी बदले गए हैं। CM योगी ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में विभाग में लापरवाही बरतने पर भारी नाराज़गी जताई थी।
कानपुर देहात की DM नेहा जैन समेत 9 जिलाधिकारी बदले गए हैं। जिसमें महाराजगंज के डीएम भी शामिल हैं। इसके साथ ही IAS रोशन जैकब से निदेशक खनन का चार्ज हटा लिया गया है। खबरों के मुताबिक प्रतापगढ़ कलेक्टर को CM ने जमकर फटकार लगाई है। CM ने प्रतापगढ़ DM PC श्रीवास्तव को हटाने के लिए कहा है। CM ने कहा कि इनको कार्यमुक्त किया जाये। वहीं मेरठ कमिश्नर के भी CM ने पेंच कसे हैं। बलिया DM को भी CM ने डाँट लगाई है। बलिया DM कई मानकों पर फेल हुये हैं।
इस दौरान योगी ने कहा कि राजस्व मामलों का प्राथमिकता के आधार पर तय समय में निस्तारण किया जाए। पैमाइश, वरासत, नामांतरण, चकबंदी और प्रमाणपत्रों को जारी करने में हो रही देरी पर CM ने जिलाधिकारियों को दी सख्त हिदायत भी दी। CM ने राजस्व मामलों में हो रही देरी को लेकर हर स्तर पर जवाबदेही तय करने के लिए जिलाधिकारियों को दिये निर्देश दिए। योगी ने जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान और एसडीएम से हर रोज अपने कार्यालय में जनसुनवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी जिलाधिकारियों से निवेशकों से संवाद कायम करने की भी बात कही। निवेश में आ रही अड़चनों को प्राथमिकता पर रखकर दूर करने का भी निर्देश दिया। राजस्व मामलों और आईजीआरएस रैंकिंग में खराब प्रदर्शन वाले जिलों के अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने दी कड़ी चेतावनी दी। इन्हीं सब कारणों से समीक्षा बैठक में योगी बहुत नाराज हुए थे। इसी वजह से इन अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है।