जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल बोले: लौट आई कश्मीर की रौनक, अब घाटी के युवाओं के हाथों में हथियार की जगह कलम

punjabkesari.in Friday, Sep 29, 2023 - 02:06 AM (IST)

Ghazipur News: अपने गृह जिले के दौरे पर आए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जनपद के जखनिया ग्राम सचिवालय पंचायत भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज का भारत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलता भारत है, संवरता भारत है। जी-20 का सम्मेलन इसका साक्षात प्रमाण है। 2014 से देश में बहुत परिवर्तन हुए हैं।
PunjabKesari
‘आज कश्मीर घाटी के युवाओं के हाथों में हथियार नहीं कलम है’
इस दौरान मनोज सिन्हा ने कहा कि आज कश्मीर घाटी के युवाओं के हाथों में कलम है हथियार नहीं। ये बदलाव 9 वर्ष में हुआ है। कश्मीर जिसके लिए पहले जानी जाती थी, अब वह रौनक लौट आई है। अब लोग शाम से लाल चौक पर तिरंगा भी फहराते हैं और झेलम नदी के किनारे बने रिवरफ्रंट पार्कों में बैठकर आइसक्रीम भी खाते हैं। बदलाव का ही असर है कि रिकॉर्ड पर्यटक घूमने आए।

गाजीपुर के लिए धड़कता है दिलः मनोज सिन्हा
उपराज्यपाल अपने संबोधन के दौरान भावुक भी हुए। कहा कि हम भले जम्मू कश्मीर में रहते हैं, लेकिन हमारा दिल हमेशा गाजीपुर के लोगों के लिए धड़कता रहता है। इस मौके पर उन्होंने रामराज वनवासी सहित जखनिया के विविध पदों पर आसीन कर्मचारियों, शिक्षक, डॉक्टर, भूतपूर्व सैनिक एवं अन्य सम्मानित लोगों का अभिनंदन किया। इससे पहले सिन्हा के जखनिया कार्यक्रम में आगमन पर उनका स्वागत पुष्प वर्षा करके ग्राम वासियों ने किया। वहीं ग्राम प्रधान नन्दलाल गुप्ता, कार्यक्रम आयोजक अशोक गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत भारत स्तंभ स्मृति चिन्ह और साल भेंट करके किया। जनपद के सारे व्यापारियों की तरफ से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने मनोज सिन्हा को भगवान शंकर की नटराज मूर्ति सप्रेम भेंट की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static