लॉकडाउन: महिला ने लगाई गुहार, 'मेरे पति की हो गई है मौत, मुझे प्रतापगढ़ भिजवा दीजिए'

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2020 - 11:37 AM (IST)

प्रतापगढ़: कोरोना वायरास को देखते हुए पूरे देश में 21 दिन के लिए लॉकडउन घोषित कर दिया गया है। ऐसे में कुछ लोगों को बहुत बड़ी समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। यहां तक मौत हो जाने पर शव यात्रा में लॉकडाउन के कारण नहीं पहुंच पा रहे हैं। लेकिन प्रतापगढ़ पुलिस मानवता दिखाते हुए एक महिला के पति की मौत पर उसे ससुराल भेज दिया है। जिसे खूब सराहा जा रहा है। 

बता दें कि प्रतापगढ़  स्थित बेल्हा मंदिर के पास रहने वाले होमगार्ड बृजलाल की पत्नी रूबी चार माह पहले मायके ब्लॉक, बर्रा विश्वबैंक आई थीं। बुधवार देर रात बृजलाल की बीमारी के चलते मौत हो गई। इसकी जानकारी गुरुवार सुबह ससुरालियों ने रूबी को दी। लॉकडाउन में रूबी को प्रतापगढ़ जाने का कोई रास्ता नहीं सूझा तो कंट्रोल रूम में फोनकर मदद मांगी। कंट्रोल रूम पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी की और इसकी सूचना बर्रा इंस्पेक्टर रणजीत सिंह को दी। उन्होंने आनन-फानन में एक कार की। ड्राइवर को अपना नंबर देकर कार से पीड़िता को प्रतापगढ़ भेज दिया है। पुलिस के इस प्रयास और मदद की खूब तारीफ हाे रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Related News

static