Loksabha Election 2024: जानिए गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट का इतिहास, क्या भाजपा के विजय रथ को रोक पाएगा विपक्ष ?

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2024 - 08:16 PM (IST)

Loksabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट है। देश की राजधानी दिल्ली से सटे होने के चलते इस सीट को बेहद हाई प्रोफाइल क्षेत्र माना जाता है। 2008 में हुए परिसीमन के बाद यह सीट पहली बार अस्तित्व में आई थी। जिसके बाद 2009 में यहां पहली बार चुनाव हुआ था और बहुजन समाज पार्टी के सुरेंद्र सिंह ने बीजेपी के महेश शर्मा को 2 लाख वोटों से करारी शिकस्त दी थी। वहीं 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी के महेश शर्मा ने जोरदार वापसी करते हुए इस सीट पर जीत हासिल की थी। जिसके बाद 2019 में भी उन्होंने जीत का सिलसिला बरकरार रखा और बसपा के सतवीर नागर को 3 लाख से भी ज्यादा वोटों से मात दी। गौतमबुद्ध नगर की लोकसभा सीट 1957 तक बुलंदशहर लोकसभा के अंतर्गत आती थी। फिर 1962 में हुए तीसरे लोकसभा चुनाव में खुर्जा लोकसभा सीट का गठन किया गया और इसे खुर्जा में शामिल कर दिया गया। 
PunjabKesari

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में कुल 5 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें गौतमबुद्ध नगर जिले के अंतर्गत आने वाली नोएडा, जेवर और दादरी है तो वहीं बुलंदशहर जिले के अंतर्गत आने वाली खुर्जा और सिकंदराबाद विधानसभा की सीटें भी गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में ही आती है। 
PunjabKesari

2022 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गौतमबुद्ध नगर लोकसभा की सभी पांच सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई थीं। इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में भी गौतमबुद्ध नगर लोकसभा की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा का ही कब्जा रहा था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह भी इस लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली नोएडा विधानसभा सीट से ही दो बार के विधायक है। 

लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या
PunjabKesari
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या 26 लाख 20 हज़ार है। जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 14 लाख 21 हज़ार  है, तो वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 11 लाख  98 हज़ार है।

एक नजर 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर

 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा के डॉ महेश शर्मा ने बाजी मारी और सपा के सतवीर नागर को 3 लाख 36 हजार वोटों के भारी अंतर से हराया। भाजपा के महेश शर्मा को कुल 8 लाख 30 हजार 812 वोट मिले थे तो वहीं सपा के सतवीर नागर 4 लाख 93 हजार 890 वोट। बसपा के अरविंद कुमार सिंह 42 हजार वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे।

एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari
 2014 में  हुए लोकसभा चुनाव पर नज़र डालें तो इस सीट पर भाजपा के महेश शर्मा 5 लाख  99 हज़ार 702 वोट पाकर विजयी रहे थे। उन्होंने सपा के नरेंद्र भाटी को 2 लाख 80 हजार वोटो के भारी अंतर से मात दी थी। सपा के नरेंद्र भाटी 3 लाख 19 हज़ार 490 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। जबकि तीसरे स्थान पर रहे बहुजन समाज पार्टी के सतीश कुमार को  1 लाख 98 हज़ार 237 वोट मिले  थे। 

लोकसभा चुनाव 2009 के नतीजे
PunjabKesari
 साल 2009 की बात करें तो बहुजन समाज पार्टी  के सुरेंद्र सिंह ने 2 लाख 45 हजार 613 वोट  पाकर जीत दर्ज की थी। वहीं महेश शर्मा 2 लाख 97 हज़ार 9 वोट  पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के नरेंद्र 1 लाख 18 हज़ार 584 वोट पाकर तीसरे स्थान पर थे।

ठाकुर, ब्राह्मण और गुर्जर मतदाताओं का वर्चस्व
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर हमेशा से ठाकुर, ब्राह्मण और गुर्जर मतदाताओं का वर्चस्व रहा है। मुस्लिम और दलित मतदाता भी इस सीट पर अच्छा खासा प्रभाव रखते हैं। इस बार हो रहे लोकसभा चुनाव में यहां दूसरे चरण में मतदान होना है। जिसके लिए भाजपा की ओर से एक बार फिर डॉ महेश शर्मा मोर्चा संभालेंगे। तो वहीं इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस ने राहुल अवाना को चुनावी मैदान में उतारा है। गौतमबुद्ध नगर की लोकसभा सीट पर बसपा ने राजेंद्र सिंह सोलंकी को अपने उम्मीदवार के रूप में उतारा है। बसपा के प्रत्याशी उतारने के साथ ही इस लोकसभा सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो चुका है। क्या इस बार होने वाले चुनाव में यहां उलटफेर होगा ? या एक बार फिर से भाजपा के महेश शर्मा का सिक्का चमकेगा ? इन सभी सवालों के जवाब 4 जून को आपके सामने होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Recommended News

Related News

static