VIDEO: आस्था की अनूठी तस्वीर: 188 दिनों में 700 किलोमीटर तय कर मथुरा पहुंचे लोटन बाबा, लेट-लेट कर पूरी करेंगे करीब 1500
punjabkesari.in Friday, May 19, 2023 - 02:56 PM (IST)
आस्था कब किसके प्रति किस रूप में जग जाए और किस रंग में दिखाई दे यह कहा नहीं जा सकता..धर्म नगरी वृंदावन में भी इन दिनों आस्था की अनूठी तस्वीर देखने को मिल रही है...दरअसल इन दिनों वृंदावन में मध्य प्रदेश के लोटन बाबा चर्चा में हैं...लोटन बाबा नर्मदा पुरम से वैष्णो देवी मंदिर करीब 1500 किलोमीटर तक लेट-लेट कर जा रहे हैं...188 दिनों में 700 किलोमीटर तय करके लोटन बाबा मथुरा पहुंचे हैं...उन्होंने बताया कि 10 नंबर 2022 को पिपरिया से यात्रा शुरू की थी और तब उन्होने माता वैष्णो देवी के दर्शन का प्रण लिया था...जिसे पूरा करने के लिए वो निकले हैं और इसे पूरा करके ही मानेंगे।
65 साल के श्री श्री 108 गणेश गिरी महाराज उर्फ लोटन बाबा चमढ़ी रोड नाका के पास स्थित देवी मंदिर के महंत हैं... एक दिन बाबा को सपना आया था जिसके बाद से बाबा ने इस तरीके से परिक्रमा देना शुरू किया...लोटन बाबा के साथ 2 साधुओं के अलावा दो शिष्य भी चल रहे हैं...बाबा मुख्य हाईवे पर सफर करते हैं....इसलिए उनके आगे एक लोडर गाड़ी चलती है और उसके पीछे एक ढकेल पर बना देवी का मंदिर होता है...मंदिर में मां भगवती की छवि के साथ जोत जलती हुई रखी हुई है...बाबा सुबह शाम माता रानी की पूजा-अर्चना करते हैं और प्रसाद अर्पित करते हैं...उनके सेवादार ने बताया कि बाबा को सड़क पर लेट-लेटकर चलते देख पहले लोग कुछ समझते नहीं, लेकिन जब उनको उसकी वजह पता चलती है, तो वह उनकी भक्ति के आगे सिर झुकाता है।
आपको बता दें कि जूना अखाड़े से जुड़े बाबा लोटन दास हर दिन 4 से 5 किलोमीटर इसी तरह चलते हैं...मथुरा से वैष्णो देवी धाम की दूरी करीब 800 किलोमीटर है और बाबा करीब 6 से 7 महीने में वैष्णो देवी के धाम पहुंचेगे।

