UP Exit Poll 2022: स्‍वतंत्र देव सिंह का दावा- कार्यकर्ताओं के परिश्रम से यूपी में एक बार फिर कमल खिलेगा

punjabkesari.in Tuesday, Mar 08, 2022 - 10:18 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान समाप्त हो जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को दावा किया कि प्रदेश में फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय से जारी बयान में स्‍वतंत्र देव सिंह ने कहा, ''विधानसभा चुनाव में पार्टी के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने पूर्ण समर्पण के साथ बिना रुके, बिना थके, सतत परिश्रम किया है, उनके परिश्रम से प्रदेश में फिर एक बार कमल खिलने जा रहा है।'' सिंह ने अंतिम चरण के मतदान के बाद जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए लोकतंत्र के उत्सव में योगदान देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

उल्लेखनीय है कि 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान संपन्न हुआ जिसके आखिरी सातवें चरण में नौ जिलों की 54 सीटों पर सोमवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदाताओं ने मतदान किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static