Lucknow: कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार पर बरसे अखिलेश, कहा- अपराधियों को सरकार का संरक्षण
punjabkesari.in Saturday, Jun 03, 2023 - 06:18 PM (IST)

लखनऊ, Lucknow: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य की योगी सरकार पर हमले की कड़ी में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को दोहराया कि भाजपा सरकार में गुण्डई और अपराध चरम पर है। भाजपा के गुण्डों के सामने खाकी लाचार है। अपराधियों को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। यादव ने जारी बयान में कहा कि ताजा उदाहरण कन्नौज का है। जहां भाजपा सांसद ने अपने साथियों के साथ पुलिस चौकी में घुसकर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और उन्हें अधमरा कर दिया। सांसद की गुण्डई के आगे पुलिस बेबस है।
सांसद ने शर्मनाक करतूत की है, इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि आरोपी भाजपा सांसद पर एनएसए कब लगेगा। बुलडोजर कब चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा के नेता और पदाधिकारी कानून और संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। भाजपा नेताओं की अपराधिक हरकते लगातार जारी है। सत्ता के घमण्ड में भाजपाई सारी हदें पार कर रहे है, भाजपा के नेता शीर्ष नेतृत्व से संरक्षण पाकर खुद अपराधियों के साथ मिलकर हत्या, बलात्कार, लूट, फिरौती, भ्रष्टाचार जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त हैं।
डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya ने कहा- बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलायेगी सरकार
VIDEO: ओडिशा ट्रेन हादसे के चश्मदीद ने बयां किया वो भयानक मंजर, अबतक 280 लोगों की हो चुकी है मौत
यादव ने कहा है कि प्रदेश का पुलिस प्रशासन सत्ता संरक्षित अपराधियों और गुण्डों के सामने नतमस्तक है। सत्ता के संरक्षण में सड़क से लेकर सरकारी दफ्तरों, थानों में गुण्डों के चल रहे नंगानाच को जनता सब देख रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Pitru Paksha: इस दिन से शुरू होगा पितृ पक्ष, यह है पूरी List

Pradosh Vrat: आज है भाद्रपद मास का अंतिम प्रदोष, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

Budhwar Ke Achuk Upay: श्री गणेश’ को प्रसन्न करने के लिए इस दिशा में बैठकर करें पूजा, होगा हर सपना पूरा

USA: न्यायाधीश ने Donald Trump को अरबों डॉलर के Fraud में पाया दोषी, सालों तक की धोखाधड़ी में खड़ी की इतने बिलियन की संपत्ति