लखनऊ अग्निकांड! होटल के अंदर से 2 और शव बरामद, 2 लोगों की पहले हो चुकी मौत
punjabkesari.in Monday, Sep 05, 2022 - 12:53 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के लखनऊ के होटल लेवाना में उस समय हड़कंप मच गया, जब होटल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे में होटर के अंदर से दो और शव बरामद किए गए हैं। वहीं इससे पहले दो लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग घायल हो गए है। वहीं, होटल के अंदर 20 से अधिक लोगों के फंसने की आशंका है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 15-20 गाड़ियां बुलाई गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का काम जुटी हुई है।
बता दें कि यह घटना राजधानी के वीआईपी इलाके हजरतगंज में स्थित होटल लेवाना की है। यहां पर आज सुबह भयानक आग लग गई। जिसके बाद होटल के स्टाफ ने तुरंत दमकल विभाग को इस बारे में जानकारी दी। सूचना पाते ही दमकल विभाग की टीमें होटल में पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटी हैं। वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुच गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और जिले के वरिष्ठ अधिकारी ने जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी मुताबिक इस आग में 2 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हो गए है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच की जा रही है कि आखिर किन कारणों से आग इतनी भड़क गई। मामले की पूरी जांच होने के बाद ही पूरी जानकारी मिलेगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों को मिलेगा दोहरा मुआवजा, जानिए किसने कितनी रकम का किया ऐलान

Mission 2024: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा से फूकेंगे ''मिशन-2024'' का चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं से करेंगे ''टिफिन पर चर्चा''

Jyeshtha Purnima: जेष्ठ पूर्णिमा पर बन रहा अद्भुत योग, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा