आधी आबादी को पूरा हक दिलाएगी महिला कांग्रेसः ममता चौधरी

punjabkesari.in Saturday, Sep 16, 2023 - 04:56 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस आधी आबादी को पूरा हक दिलाएगी। साथ ही, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। महिला कांग्रेस के चालीस वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने ये संकल्प लिया।

PunjabKesari

देश में फैल रही सांप्रदायिक नफरत आदि को मिटाने का काम करेंगी महिलाएं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस कमेटी मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी ने कहा कि महिलाओं ने देश में फैल रही सांप्रदायिक नफरत, हिंसा और धुव्रीकरण के खिलाफ लड़ने समाज में धर्म, जाति, लिंग और वर्ग के आधार पर हो रहे भेदभाव को हर स्तर पर मिटाने का कार्य करेंगी। इसके साथ ही, देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व महिला असुरक्षा को मिटाने के लिए आवाज उठाने, ब्लॉक और बूथ स्तर तक कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने, मेरा बुथः मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत लोकसभा चुनाव 2024 के अपने बूथ से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित कराने, कांग्रेस के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन द्वारा बनाए गये नियमों का पालन करते हुए कांग्रेस को मजबूती दिलायी जाएगी।

PunjabKesari

कांग्रेस कार्यकताओं ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
लखनऊ : कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहीद स्मारक पहुंचकर जम्मू- कश्मीर में शहीद हुए जवानों को चित्र के सामने मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पांडेय, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, बृजेश सिंह, नरेंद्र दत्त त्रिपाठी, नरेंद्र गौतम, शमीम खान, सुभाष मिश्र, सम्पूर्णानंद मिश्रा, प्रभाकर मिश्रा, नितांत सिंह, परवीन खान, साबरा खातून, दीपक भट्ट, रूद्र दमन सिंह, प्रवक्ता मनीष हिंदवी शामिल रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static