कानपुर हिंसा का मुख्य आरोपी मुख्तार उर्फ बाबा बिरयानी जमानत पर जेल से रिहा

punjabkesari.in Friday, Dec 16, 2022 - 12:22 AM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में इस साल जून में हुई हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर गिरफ्तार किए गए मुख्तार उर्फ बाबा बिरयानी को बृहस्पतिवार को जमानत पर कानपुर जिला कारागार से रिहा कर दिया गया। मुख्तार इसी साल तीन जून को कानपुर में हुई हिंसा के मामले में 22 जून से जिला जेल में बंद था। कारागार अधीक्षक बी. डी. पांडे ने बताया कि मुख्तार को जेल से रिहा कर दिया गया है। उच्च न्यायालय ने उसके खिलाफ दर्ज सभी मामलों में उसे सशर्त जमानत दे दी है।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा एक टीवी परिचर्चा में पैगंबर मोहम्मद साहब के प्रति अपमानजनक टिप्पणी यह जाने के मामले को लेकर कानपुर में इसी साल तीन जून को जुमे की नमाज के बाद हिंसा हुई थी। मुख्तार उर्फ बाबा बिरयानी को इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर गिरफ्तार किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static