मैनपुरी सीट: भाजपा करेगी रणनीति में बदलाव, डिंपल के सामने अपर्णा को उतारकर चौंका सकती है भाजपा

punjabkesari.in Friday, Nov 11, 2022 - 09:20 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में चुनावी मैदान में उतरने के बाद अब समीकरण बदल गए हैं। इन बदले हुए समीकरणों के मद्देनजर भाजपा ने मंथन शुरू कर दिया है। भाजपा ने अभी अपने उम्मीदवार का चेहरा स्पष्ट नहीं किया है। लेकिन फिलहाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने इस पर आपस में चर्चा की। सपा के गढ़ आजमगढ़ और रामपुर में लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद भाजपा, सपा की इस मैनपुरी सीट को जीतकर 2024 लोकसभा के चुनाव के लिए माहौल तैयार करना चाहती है। इसके लिए मुलायम सिंह यादव के परिवार के किसी सदस्य को चुनाव लड़ाने के लिए भाजपा भी तैयार दिखती है। इसी कड़ी में भाजपा में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव का भी नाम लिया जा रहा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के मुखिया डाल सकती है। अखिलेश यादव ने अपने चचेरे भाई धर्मेन्द्र यादव को चुनाव में उतारा था। यह सीट अखिलेश के इस्तीफे से रिक्त हुई थी। लेकिन दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने धर्मेन्द्र शिकस्त दे दी थी। इसीलिए पार्टी अखिलेश की पत्नी डिंपल के मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के मैदान में उतरने से कतई चिंतित नहीं है। पार्टी नामांकन की आखिरी तारीख 17 नवम्बर से पहले ऐन मौके पर प्रत्याशी की घोषणा कर सपा को सकते में डाल सकती है।

सूत्रों का मानना है कि अपर्णा यादव को भी वोटर्स की सहानुभूति मिल सकती है। दरअसल, मैनपुरी लोकसभा में सबसे ज्यादा यादव मतदाता हैं। इनकी संख्या 4 लाख से ज्यादा की है। इसके बाद शाक्य मतदाता लगभग 2.25 लाख के आसपास हैं। ऐसे में एक चर्चा ये भी है कि भाजपा यहां कोई शाक्य नेता बतौर उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार सकती है। मैनपुरी से समाजवादी के प्रत्याशी के तौर पर शिवपाल यादव व तेज प्रताप सिंह यादव के नाम पर की चर्चा चल रही थी। भाजपा नेतृत्व की इस बात पर नजर थी कि सपा मैनपुरी सीट पर किसे उम्मीदवार बनाती है। अब डिपंल के सपा प्रत्याशी बनने पर भाजपा अपनी रणनीति बदलाव कर रही है।

आजपा कोर कमेटी की बैठक कल
उपचुनावों को लेकर रणनीति तैयार करने और प्रत्याशी के नाम पर भी मंथन करने के उद्देश्य से उप्र. भाजपा कोर कमेटी की एक अहम बैठक शनिवार को होगी। मुख्यमंत्री आवास पर होने जा रही भाजपा कोर कमेटी की बैठक में योगी के साथ उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे। यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उप्र. प्रभारी राधामोहन भी रहेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static