मैनपुरी: थाने में पुलिसकर्मी की पिटाई का VIDEO वायरल, युवक ने बचाने आई महिला सिपाही को भी मारा धक्का

punjabkesari.in Tuesday, Jul 05, 2022 - 12:53 PM (IST)

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले में महिला थाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक पुलिस सिपाही से मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं युवक का हौसला इतना बुलंद था कि बीच बचाव करने आई महिला सिपाही को भी युवक ने धक्का दे दिया है।

पत्नी को प्रताड़ित करने के के मामले में बुलाया गया था थाने 
यह वायरल वीडियो सोमवार को बताया जा रहा है। वहीं इस मामले में  एडिशनल एसपी मैनपुरी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सिपाही से मारपीट करने वाले युवक का नाम विष्णु दीक्षित है। इसके उपर कई दिन पहले इसके ससुर ने अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने, दहेज मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। इसी संबंध में नोटिस तामील कराने के उद्देश्य से विष्णु को थाने बुलाया गया था। लड़की वाले भी थाने में आये हुए थे। जब मारपीट हुई तो उस समय लड़की वाले जा चुके थे। विष्णु फर्रुखाबाद का रहने वाला है।

आरोप सुनते ही आपा खो बैठा युवक
बताया जा रहा है कि नोटिस तामील कराने के दौरान ही विष्णु अपना आपा खो बैठा और सिपाही से भिड़ गया। उसने सिपाही पर हाथ भी उठाया। उसे मुक्कों से मारा। बदले में सिपाही ने भी थाने की कुर्सियों को युवक पर फेंक कर मारा। युवक विष्णु ने समझाने आये लोगों की भी नहीं सुनी। बताया जा रहा है कि वह अपने उपर लगे इल्जामों को सुनने के बाद आपा खो बैठा और सिपाही से भिड़ गया। 

मानसिक हालत ठीक न होने का दावा
एडिशनल एसपी मधुबन सिंह ने बताया कि आरोपी विष्णु के उपर मैनपुरी सदर कोतवाली में आज मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। साथ ही उसे जेल भेज दिया गया है। उसके परिजनों का कहना है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। ऐसे में सभी तथ्यों की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Related News

static