जिसकी बेटी से 4 दरिंदों ने सरेआम की हैवानियत, मां बोली- हमारी तो इज्जत चली गई, कुछ नहीं बचा; अब जिंदगी नर्क जैसी

punjabkesari.in Thursday, Jul 27, 2023 - 03:56 PM (IST)

मेरठ, Manipur Viral Video: मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना इंसानियत को झकझोर कर रख देने वाली थी, जिसको लेकर पूरे देश में उबाल है। वहीं इस पर अभी विवाद थमा नहीं था कि मेरठ में भी मणिपुर जैसी घटना दोहराई गई। इस घटना ने पीड़िता और पीड़िता के परिवार को कभी न भरने वाले जख्म दिए हैं। पीड़िता की मां ने पीड़ा बयान करते हुए कहा कि उन दरिंदों ने मेरी बेटी की जिंदगी तबाह कर दी। उसके साथ हमारी भी इज्जत चली गई। हमारी जिंदगी दोज़ख हो गई है। जिसने ये सब किया उसे अल्लाह नहीं बख्शेगा। जमीन पर न्याय नहीं मिला तो उन लोगों को अल्लाह सजा देगा।

तन ढकने के लिए गिड़गिड़ाती रही लड़की
दरअसल, मेरठ के किठौर से बुधवार सुबह हिला देने वाला वीडियो सामने आया था। जिसमें एक लड़की की निजता भंग की। वह हाथ जोड़कर, रोती और चिल्लाती रही। सामने खड़े लोगों से अपना तन ढकने के लिए गिड़गिड़ाती रही। मगर आसपास खड़े लोग लड़की का न्यूड वीडियो बनाते रहे।वीडियो पूरे गांव में वॉट्सऐप के जरिए हर मोबाइल तक पहुंच गया। जिसके बाद उस लड़की का संसार ही उजड़ गया। इस मामले में पीड़़िता की शिकायत पर 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 

पीड़िता की बहन बोली- अब इसकी शादी भी नहीं होगी
वहीं पीड़िता की बहन ने कहा कि उसने कहा कि जो इसका वीडियो आया है, अब इसकी शादी भी नहीं होगी। हमारे और भी बच्चे हैं, उनकी शादी कैसे होगी? अभी तक तो घर के खर्चे, पानी से परेशान थे। अब गांव में उठना, बैठना मुश्किल हो गया। सब मजाक बनाते हैं। कोई मदद नहीं करता। पहले वीडियो बनाते हैं फिर मजा लेते हैं। बहन, बेटी की इज्जत ऐसे वीडियो में उछाली जा रही है।

कैसे हुई पूरी घटना? 
मेरठ में 4 युवकों ने एक नाबालिग लड़की का किडनैप किया। उसे जंगल ले गए। वहां कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर उसे पिला दिया। बेसुध होने के बाद उसके साथ दरिंदगी की। कपड़े निकालकर उसका न्यूड वीडियो बनाते रहे। लड़की गिड़गिड़ाती रही। अपने कपड़े मांगती रही। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। तीन महीने के बाद लड़की का वीडियो वायरल कर दिया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static