सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे UP TET प्रश्न पत्र के कई पन्ने, आप भी देखिए

punjabkesari.in Sunday, Nov 28, 2021 - 12:44 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज होने वाले UP TET परीक्षा का पेपर लीक हो गया है और पेपर रद्द कर दिया गया है।
ऐसे में सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र के कई पन्ने वायरल हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये पन्ने यूपी टीईटी की दूसरी पाली में होने वाली परीक्षा के हैं। हालांकि इसमें अभी कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

उत्तर प्रदेश में आज होने वाली UP TET की परीक्षा रद्द कर दी गई है। पेपर लीक होने के चलते एग्जाम को पोस्टपोन किया गया है। ये एग्जाम दो पारियों में आयोजित होनी थी। इस परीक्षा में करीब 21 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे। बताया जा रहा है कि अब एक महीने के बाद ये परीक्षा नए सिरे फिर से आयोजित की जाएगी। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static