संभल: विवाहित की गोली मारकर हत्या, दहेज की मांग न पूरी होने पर हत्या का आरोप

punjabkesari.in Friday, Nov 12, 2021 - 05:24 PM (IST)

संभल: जिले के नकाशा थाना इलाके के मंडलाई गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक विवाहित की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि विवाहिता की हत्या उसके पति ने की और मौके से फरार हो गया। हत्या की जानकारी ग्रामीणों ने नखासा थाना पुलिस को दी।  थाना प्रभारी ओंकार सिंह और राजशक्ति चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे  पुलिस मौके पर एक महिला का गोली लगा हुआ शव महिला के घर के अंदर से बरामद किया। फिलहाल पुलिस ने पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन कर रही है। वही विवाहिता के परिजनों ने पति पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।  

PunjabKesari

बता दें कि  मामला संभल जिले के नकाशा थाना इलाके के मंडलाई गांव निवासी फ़िरोज़ की शादी 3 साल पहले असमोली थाना क्षेत्र के खानपुर बंद गांव की निवासी रेशमा से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद हुआ था लेकिन कई बार विवाद के बाद गांव की पंचायत में दोनों पक्षों के बीच का विवाद शांत करा दिया था। शुक्रवार सुबह को घर में सो रही महिला की पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। मामले की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी।  वहीं महिला के मायके पक्ष के लोगों के पहुंचने  पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमा

PunjabKesari

फिरोज और रेशमा की शादी के 3 साल बाद ही महिला के ससुर ने एक मकान अपने बेटे फिरोज के नाम करने के बजाए पुत्रवधू रेशमा के नाम कर दिया था। पत्नी रेशमा के नाम मकान होने के कारण पति फिरोज काफी नाराज था जिसको लेकर कई बार परिवार में विवाद भी हुआ था। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों रेशमा ने लगभग 12 लाख की कीमत का या मकान बेच कर मकान का पैसा अपने अकाउंट में जमा करा लिया था जिसको लेकर पति फिरोज काफी ज्यादा नाराज था और रोजाना विवाद हो रहा था।

PunjabKesari

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि महिला की घर के अंदर गोली मारकर हत्या की गई है महिला के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के कारण पति पर हत्या की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ मामले की जांच कर रहे हैं। और सबको पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जल्द हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static