Mau: 3 अप्रैल को गृह जनपद आएंगे पूर्व IPS अरविंद शर्मा, मंत्री बनने के बाद पहली बार मऊ दौरे पर

punjabkesari.in Saturday, Apr 02, 2022 - 07:33 PM (IST)

मऊ: उत्तर प्रदेश में ऊर्जा मंत्री एवं नगर विकास मंत्री का पद संभालने के बाद पूर्व आईपीएस अरविंद शर्मा रविवार को पहली बार अपने गृहनगर मऊ का दौरा करेंगे।      

मऊ के ग्राम काझा के मूल निवासी शर्मा नौकरशाह के पद से किनारा कर राजनीति में आये थे। उन्हें उत्तर प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गया जबकि हाल ही उन्हे मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है। मंत्री बनने के बाद वह पहली बार अपने गृह जिले आ रहे है। रविवार को दिन में 11 बजे कोपागंज स्थित बीएसएस महाविद्यालय में उनका भव्य स्वागत किया जायेगा।       

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कृष्णकांत राय ने बताया कि शर्मा के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static