सहारनपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौलवी की मौत, मस्जिद जाते समय हुआ हादसा, चालक मौके से फरार

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 12:56 PM (IST)

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मौलवी की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, खुजनावर ग्राम निवासी मौलवी तबरेज (35) एक मदरसे में बच्चों को पढ़ाते थे और मस्जिद में नमाज भी पढ़ाते थे। 

पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के वह अपने भतीजों को छुटमलपुर छोड़ने गए थे और लौटते समय कलसिया रोड पर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। फतेहपुर थाना पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से मौलवी तरवेज को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें : UP के अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा: घायलों की मदद करने जुटी भीड़ को कार ने रौंदा, 8 लोगों की दर्दनाक मौत 

Ambedkar Nagar Road Accident : उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां नेकदिली दिखाना कुछ लोगों के लिए काल बन गया। आंबेडकरनगर में सड़क हादसे में घायल हुए लोगों की मदद के लिए जुटी भीड़ को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.... पढ़ें पूरी खबर


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static