शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार जीप ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति समेत दो मासूमों की मौत

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 02:57 PM (IST)

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर बृहस्पतिवार को गलत दिशा में चल रही एक मोटरसाइकिल और जीप के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक दंपति और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को अस्पताल पहुंचाय जहां पर डॉक्टर में सभी को मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने बताया कि पुवाया थाना क्षेत्र में बाईपास मार्ग पर एक मोटरसाइकिल उलटी दिशा से आ रही थी तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार जीप ने उसे टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे अरुण (35) तथा उसकी बेटी दीक्षा (10) एवं बेटे नैतिक (तीन) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अरुण की पत्नी सीमा (32) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

दीक्षित ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि बोलेरो चालक घटना के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static