UP में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 11:51 AM (IST)
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार शाम खतौली-फलावड़ा मार्ग पर केलावड़ा गांव के पास हुई, जब ईंटों से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
इस हादसे में राजकुमार (55), उनकी पत्नी महेंद्री (53) और पुत्र सोनू सैनी (28) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रूपाली राव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक घटना के बाद फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें : 'गिरगिटी भाषा बोलते हैं मुख्यमंत्री', CM Yogi के गिरगिट वाले बयान पर अखिलेश यादव ने किया पलटवार
लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह "गिरगिटी भाषा" का इस्तेमाल करते हैं। इससे एक दिन पहले आदित्यनाथ ने कहा था कि सपा को रंग बदलते देखकर तो गिरगिट भी सकुचा जाए। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर महिला आरक्षण के मुद्दे पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है..... पढ़ें पूरी खबर ....

