लोकसभा चुनाव 2019: महागठबंधन बनाने के मद्देनजर मायावती से मिले नायडू

punjabkesari.in Sunday, Oct 28, 2018 - 12:46 PM (IST)

नई दिल्ली\लखनऊ: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेदेपा नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा से मुकाबले के लिए महागठबंधन बनाने के प्रयासों के बीच हुई।

बसपा के एक नेता ने बताया कि नायडू ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री से शनिवार शाम को मुलाकात की। इस दौरान नायडू के साथ आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री वाइ्र रामकृष्णुडु और उनकी पार्टी के कुछ सांसद भी मौजूद थे। इस साल मार्च तक तेलुगु देशम पार्टी राजग का हिस्सा थी। तेदेपा केन्द्र में सत्तारूढ़ गठबंधन से यह आरोप लगाते हुए अलग हो गई थी कि सरकार ने आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग को खारिज कर दिया।

हालांकि दोनों नेताओं के बीच एक घंटे तक चली मुलाकात में क्या बातचीत हुई इसका पता तत्काल नहीं लग सका है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस के खिलाफ मायावती के रूख को भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाने के खिलाफ एक झटका के रूप में देखा जा रहा है। दूसरी ओर जन सेना नेता पवन कल्याण ने भी हाल ही में मायावती से मिलने की कोशिश की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Related News

static