कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने किया नमन.........मनुस्मृति पुस्तक पर प्रतिबंध लगवाएं मोहन भागवत, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, Oct 10, 2022 - 06:40 AM (IST)

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी  की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने  रविवार को पार्टी के संस्थापक कांशीराम को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया। लखनऊ में रविवार को बसपा के राज्य मुख्यालय में मायावती ने कांशीराम के चित्र तथा प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी की। इसके बाद वह कांशीराम स्थल पर भी गईं और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं सपा नेता एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने वर्ण और जाति की अवधारणाओं को पूरी तरह से त्यागने के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के हाल के बयान की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि अगर भागवत में साहस है तो वह जातिवाद का जहर घोलने वाली पुस्तक ‘मनुस्मृति' पर प्रतिबंध लगवाएं।

महर्षि वाल्मीकि ने श्रीराम के चरित्र का साक्षात्कार कराकर ऊर्जा का संचार किया: योगी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपनी अमर रचना के माध्यम से देश और दुनिया को भगवान श्रीराम के पावन चरित्र से साक्षात्कार कराकर प्रत्येक नागरिक के मन में सकारात्मक ऊर्जा के भाव का संचार किया। सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को यहां परिवर्तन चौक पर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में आयोजित 'आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समारोह' में प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि आज शरद पूर्णिमा का पावन पर्व है।

भागवत बोले- राष्ट्र निर्माण में संपूर्ण समाज की सहभागिता जरूरी
कानपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को देश के विभिन्न वर्गों से अपने अंदर व्याप्त बुराइयों को मिटाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में संपूर्ण समाज की सहभागिता जरूरी है। शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर कानपुर पहुंचे भागवत ने नाना राव पार्क में वाल्मीकि समाज के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “वाल्मीकि समाज सहित देश के विभिन्न समुदाय के लोगों को अपनी सभी बुराइयों को दूर करके आगे बढ़ने की प्रतिज्ञा लेनी होगी।”

 BJP कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे सांसद मनोज तिवारी, मोदी को तीसरी बार PM बनाने का किया आह्वान
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने यहां जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2024 में फिर से देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। तिवारी, यहां भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने आए थे। यहां पहुंचे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा-  मनुस्मृति पुस्तक पर प्रतिबंध लगवाएं मोहन भागवत
फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी (सपा) के विधान परिषद सदस्य और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने वर्ण और जाति की अवधारणाओं को पूरी तरह से त्यागने के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के हाल के बयान की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि अगर भागवत में साहस है तो वह जातिवाद का जहर घोलने वाली पुस्तक ‘मनुस्मृति' पर प्रतिबंध लगवाएं।

सपा अध्यक्ष पर बरसे OP राजभर, अखिलेश को बताया अपरिपक्व नेता
लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश के साथ गठबंधन टूटने के बाद सपा पर लगातार जुबानी हमला कर रहे है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अभी परिपक्व नेता है। सपा संरक्षक नेताजी मुलायम सिंह यादव सबको साथ लेकर चलते थे। राजभर  पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रदेश में सावधान यात्रा चला रहे हैं।

6-मोहन भागवत के बयान पर भड़के ओवैसी कहा-  सबसे ज्यादा कंडोम इस्तेमाल करते हैं  मुसलमान
लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर कानपुर पहुंचे है। वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन कहा कि जनसंख्या असंतुलन किसी देश के लिए खतरा है। वहीं उनके बयान को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने जमकर निशाना साधा है।

 मोहन भागवत के बयान पर भड़के ओवैसी कहा-  सबसे ज्यादा कंडोम इस्तेमाल करते हैं  मुसलमान
लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर कानपुर पहुंचे है। वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन कहा कि जनसंख्या असंतुलन किसी देश के लिए खतरा है। वहीं उनके बयान को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने जमकर निशाना साधा है।

शर्मनाक: स्‍कूल प्रबंधक ने अपने विद्यालय की महिला शिक्षक को अश्‍लील तस्‍वीर भेजी, मामला दर्ज
बदायूं: जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र में एक स्कूल प्रबंधक द्वारा अपने ही विद्यालय में पढ़ाने वाली महिला शिक्षक को कथित तौर पर व्हाट्सएप पर अश्लील तस्वीर भेजने और भद़दी टिप्‍पणी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला शिक्षक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

भदोही: दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग से झुलसी दो किशोरियों की मौत, मृतकों की संख्या 12 हुई
भदोही: जिले के औराई थाना क्षेत्र में एक दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से झुलसी दो किशोरियों की रविवार को मौत होने से इस हादसे में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 12 हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में झुलसी प्रीति (16) की वाराणसी ट्रामा सेंटर और प्रियल (16) की सर सुंदरलाल अस्पताल में मौत हो गयी। प्रियल के परिवार के झुलसे चार अन्य लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है।

प्रेमिका ने शादी का बनाया दबाव तो प्रेमी ने हत्या कर घर में दफनाया शव, दो साल बाद निकाला तो मिला कंकाल
फिरोजाबादः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक प्रेमी ने शादी से दबाव बनाने पर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। जिसके बाद उसने शव को घर के अंदर ही दफना दिया। हत्या के बाद से आरोपी अपने परिवार के साथ फरार हो गया था। जब इस घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को हुई तो परिवारजनों में कोहराम मच गया। वहीं, जब इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को निकाला और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static