चुनाव से पहले UP में बड़ा फेरबदल: 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले, पढ़ें पूरी लिस्ट
punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 12:40 PM (IST)
UP IAS PCS Transfer: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को कसने के लिए देर रात बड़ा फेरबदल कर दिया है। राज्य सरकार ने एक साथ 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले कर उन्हें नई तैनातियां सौंपी हैं। कई अधिकारियों को जहां पदोन्नति (प्रमोशन) मिली है, वहीं कई की जिम्मेदारियों में सीधा बदलाव किया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल की प्रमुख तैनातियां:-
- सुमित राजेश महाजन: सहारनपुर के CDO पद से हटाकर उत्तर प्रदेश स्टार्ट-अप मिशन के CEO बनाए गए।
- डॉ. सुनील कुमार वर्मा: राज्यकर विभाग में अपर आयुक्त से अब सहारनपुर के नए CDO की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- अभिषेक कुमार: लखीमपुर खीरी के CDO से तबादला कर IT एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में विशेष सचिव नियुक्त।
- राहुल सिंह: IT एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विशेष सचिव से अब लोक निर्माण विभाग (PWD) में विशेष सचिव।
- योगानंद पांडेय: अयोध्या के ADM (सिटी) से प्रमोट होकर लखीमपुर खीरी के नए CDO बने।
- वैभव मिश्रा: कुशीनगर के ADM (वित्त/राजस्व) से प्रमोट होकर अंबेडकरनगर के CDO पद पर तैनात।
- आनंद कुमार शुक्ला: अंबेडकरनगर के CDO से हटाकर रेशम विभाग के विशेष सचिव व निदेशक बनाए गए।
राजस्व परिषद और अन्य विभागों में बदलाव:-
- साहब सिंह: प्रयागराज राजस्व परिषद से सचिवालय प्रशासन विभाग में सचिव बनाए गए।
- डॉ. विश्राम व देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा: दोनों अफसरों को राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) का प्रभार मिला।
- अशोक कुमार कनौजिया: युवा कल्याण विभाग से माध्यमिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बने।
- अरुण कुमार: अलीगढ़ के अपर आयुक्त से ग्राम्य विकास विभाग में विशेष सचिव नियुक्त।
- प्रदीप कुमार यादव: सहारनपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से प्रमोट होकर अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त बने।
- नेहा शर्मा: चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक को सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया।

