अजय लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने DM को सौंपा ज्ञापन, धारा 144 के उल्लंघन में गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2020 - 07:29 PM (IST)

मथुरा: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में लामबंद हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वहीं धारा 144 का उल्लंघन करने पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सहित 9 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
PunjabKesari
दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित होकर जिला कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी को अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। जबकि इसकी सूचना कार्यकर्ताओं ने पुलिस को भी दी थी। पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिलाधिकारी से मिलने के लिए रोका गया था क्योंकि कांग्रेसी कार्यकर्ता अधिक मात्रा में थे। प्रशासन का मानना है कि कांग्रेसी धारा 144 का उल्लंघन कर रहे हैं तो प्रशासन ने सिर्फ 5 लोगों को जिलाधिकारी से मिलने और ज्ञापन सौंपने के लिए कहा था।
PunjabKesari
वहीं मथुरा के कांग्रेस महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा और कार्यकर्ताओं का कहना है कि हम लोग शांति पूर्वक ज्ञापन सौंपने आए थे मगर पुलिस ने हमें जबरदस्ती गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोप लगाए जा रहे हैं कि हम लोग प्रदर्शन कर रहे थे मगर ऐसा कुछ नहीं है।

जबकि सीओ सिटी आलोक दुबे का कहना है की कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे और उन्होंने लॉकडाउन में चल रहे धारा 144 का उल्लंघन किया है। उसी के तहत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर अभद्र भाषा का भी आरोप पुलिस द्वारा लगाया गया है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static