दहेज के लिए पत्नी को पीटता और दांत से काटता था मर्चेंट नेवी अफसर, गला दबाकर जान लेने का भी किया प्रयास

punjabkesari.in Monday, Dec 19, 2022 - 04:08 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में आए दिन दहेज और घरेलू हिंसा के मामले सामने आते रहते है। दहेज के लोभी दहेज की प्राप्ति के लिए हैवान बन रहे है। आए दिन लड़कियां दहेज लोभियों की हैवानियत का शिकार हो रही है। ऐसा ही एक ताजा मामला हुसैनगंज के सरोजनी नायडू मार्ग से सामने आया है। यहां पर एक मर्चेंट नेवी अफसर ने दहेज की मांग को लेकर पत्नी को जमकर पीटा। इसके बाद दांतों से काटा व गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह बचकर निकली पीड़िता ने यह आरोप है लगाते हुए पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।

बता दें कि यह मामला हुसैनगंज के सरोजनी नायडू मार्ग का है। यहां के निवासी मर्चेंट नेवी अफसर ने दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी को पीटा है। दरअसल, पीड़िता पूनम उपाध्याय के मुताबिक, 2017 में वह एक निजी बैंक में नौकरी करती थी। इस दौरान परिचित दोस्त के जरिये मर्चेंट नेवी में सेकंड क्लास अफसर अभिषेक शंकर से मुलाकात हुई थी। 2019 में दोनों की शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के दूसरे दिन से ही दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा था। ड्यूटी से लौटने पर पति उसे पीटता था।
 
पति ने की जान से मारने की कोशिश-पीड़िता
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि दस दिनों से अभिषेक ने ज्यादा मारपीट शुरू कर दी थी। दो दिन पहले पिटाई के बाद दांतों से काट लिया। दोबारा फिर उसी तरह मारा और दांत से काटने के बाद गला दबाने लगा। किसी तरह खुद को बचाया और परिचित की मदद से हजरतगंज स्थित डीसीपी कार्यालय पहुंची और सारी बात बता कर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। वहीं, प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, केस दर्ज कर अभिषेक शंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आरोपी की मां की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसकी तलाश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static