सुल्तानपुर, रामपुर और महराजगंज में भी खुलेंगे FM स्टेशन: मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर

punjabkesari.in Saturday, Dec 04, 2021 - 10:20 AM (IST)

गोरखपुर: केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले 8 महीने के भीतर आकाशवाणी के तीन और एफएम स्टेशन सुल्तानपुर, रामपुर और महराजगंज में खुलेंगे। ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गोरखपुर दूरदर्शन के भू-उपकेंद्र का लोकार्पण करने के बाद यहां एकत्र जनसमूह को संबोधित करते हुये यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने इटावा, लखीमपुर खीरी के गदनिया और बहराइच के नानपारा में दस-दस किलोवाट के नव-निर्मित आकाशवाणी के तीन एफएम स्टेशन का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि 50 लाख लोगों को इटावा के ट्रांसमीटर से लाभ मिलेगा। वहीं लखीमपुर खीरी के गडानिया और बहराइच के नानपारा में शुरु होने वाले एफएम स्टेशनों से 35 लाख और 25 लाख लोंगो को एफएम की सुविधा मिल पायेगी। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में दूरदर्शन के भू-उपकेंद्र के लोकार्पण के साथ ही अब यहां के स्थानीय कार्यक्रम पूरे देश में पहुंचेंगे। उन्होंने घोषणा की कि 11 दिसंबर से दूरदर्शन केंद्र गोरखपुर से भोजपुरी में एक घंटे के विशेष कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गोरखपुर दूरदर्शन केन्द्र अपने रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से निरन्तर कार्यक्रमों को आगे बढ़ाता रहा है और दूरदर्शन के माध्यम से भोजपुरी का प्रसारण होगा तथा भोजपुरी रंग कर्मियों को एक मंच मिलेगा। ठाकुर ने एफएम के श्रोताओं की संख्या और लोकप्रियता में इजाफे का हवाला देते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से अपनी बात जन-जन तक पहुंचायी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और बड़ी संख्या में देश भर में एफएम स्टेशन खोले जाएंगे।  

प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को माफियाओं से मुक्ति दिलायी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति सुद्दढ़ हुई है। देश की सबसे बड़ी जनसंख्या वाले उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी का सफल प्रबंधन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दूरदर्शन गोरखपुर के भू-उपकेंद्र के लोकार्पण के साथ ही आज यहां के स्थानीय कलाकारों की चार दशक पुरानी मांग पूरी हो गयी है। अब दूरदर्शन केंद्र गोरखपुर अपने कार्यक्रमों के जरिये और ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा। योगी ने आगामी दूरदर्शन गोरखपुर से भोजपुरी में एक घंटे के विशेष कार्यक्रम का प्रसारण शुरू करने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इस अर्थ स्टेशन के माध्यम से न केवल पूर्वी उ0प्र0 बल्कि बिहार का एक बड़ा भाग और नेपाल की एक बड़ी आबादी लाभान्वित होगी। योगी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में जहां भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के द्वारा दुष्प्रचार किया जाता है, उसे रोकने में दूरदर्शन केन्द्र एक बड़ी भूमिका का निर्वाह करेगा। इससे पूर्व, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आकाशवाणी के प्रधान महानिदेशक एन. वेणुधर रेड्डी ने कहा कि आकाशवाणी के तीन एफएम स्टेशन के शुरू हो होने से आकाशवाणी को डेढ़ करोड़ और श्रोता मिलेंगे। दूरदर्शन के महानिदेशक मयंक अग्रवाल ने कहा कि भू-उपकेंद्र के लोकार्पण के साथ ही अब गोरखपुर केंद्र लखनऊ और दिल्ली सहित देश भर में फैले नेटवकर् के साथ जुड़ गया है।  

उन्होंने कहा कि अब स्थानीय लोक संस्कृति के कार्यक्रम पूरे देश में पहुंच सकेंगे। दूरदर्शन केंद्र गोरखपुर में भू-केंद्र के उद्घाटन से स्थानीय कलाकारों में विषेश उत्साह है। उनका कहना है कि स्थानीय स्तर पर निर्मित उनके कार्यक्रम अब डीटीएच के माध्यम से देष-विदेष के लोगों तक पहुंच सकेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी ने आगामी सात दिसम्बर को गोरखपुर में उर्वरक कारखाने के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस कारखाने का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सभी ऐहतियाती इंतजाम करने के संबद्ध अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिये। गौरतलब है कि हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) द्वारा स्थापित खाद कारखाना और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का सात दिसम्बर को गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लोकार्पण किया जायेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static