मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा- गौशाला से इन्हें दुर्गन्ध आती है और बूचड़खाने से सुगंध आती है

punjabkesari.in Friday, Mar 28, 2025 - 02:23 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के गौशाला वाले बयान को लेकर छिड़ी जंग पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने  पोस्ट कर कहा कि इन्हें गौशाला से दुर्गन्ध आती है, और बूचड़खाने से सुगंध आती है।

दरअसल, यादव ने कन्नौज में मीडिया से बातचीत में कहा था, ‘‘कन्नौज ने हमेशा से ही भाईचारे की खुशबू फैलाई है, जबकि भाजपा नफरत की बदबू फैला रही है। मैं कन्नौज के लोगों से भाजपा की बदबू पूरी तरह से समाप्त करने का आग्रह करता हूं। यह कुछ हद तक घट गई है, लेकिन अगली बार इसे पूरा हटा दें, ताकि कन्नौज का रुका हुआ विकास आगे बढ़ सके।'' अखिलेश ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘‘उन्हें (भाजपाइयों को) बदबू पसंद है तभी वे गौशालाएं खोल रहे हैं। हमें खुशबू पसंद है, तभी हम एक परफ्यूम पार्क बना रहे हैं।''

ये भी पढ़ें:- गाय के गोबर से दुर्गंध आने लगे तो … समझे वह समाज से पूरी तरह कट चुका है: अखिलेश पर बीजेपी का पलटवार

लखनऊ: समाजवादी​ पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह कहते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘दुर्गंध का स्रोत' बताया कि भाजपाइयों को दुर्गंध पसंद है तभी वे गौशाला खोल रहे हैं, जबकि उनकी पार्टी ने परफ्यूम पार्क खोला। हालांकि, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर पलटवार करते हुए कहा कि किसान, खासकर ग्वाल के बेटे, को अगर गाय के गोबर से दुर्गंध आने लगे तो समझना चाहिए कि वह अपनी जड़ों और समाज से पूरी तरह कट चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static