मिर्जापुर में बालिका से छेड़खानी: पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, 2 अन्य हिरासत में एक फरार

punjabkesari.in Tuesday, Mar 18, 2025 - 02:13 AM (IST)

Mirzapur News, (बृजलाल मौर्या):  हलिया थाना क्षेत्र के सुनसान रास्ते पर बालिका से अभद्रता और अश्लीलता का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हुआ था। जिसमें एक लड़की के साथ तीन लड़कों द्वारा बदतमीजी व छेड़खानी की जा रही है। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे एक युवक को मुठभेड़ के बाद सोमवार को गिरफ्तार किया। सोनगढ़ा निवासी पिंटू पाल पुत्र रामदयाल उर्फ छोटकऊ को गिरफ्तार किया गया है, जिसके दाहिने पैर में गोली लगी है। जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। इस मामले में 2 अन्य को गिरफ्तार किया गया है।

छेड़खानी की सजा, अब गोली खा...
वायरल वीडियों का पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया। मामले में 4 युवकों का नाम प्रकाश में आया। जिसके बाद थाना हलिया पर मामला दर्ज किया गया। मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी पिंटू पाल के मुरलिया जंगल में छिपने की जानकारी मिली। जो कहीं भागने की फिराक में था। सूचना पर एसओजी, सर्विलांस व थाना हलिया की संयुक्त पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए पुलिस मुठभेड़ में पिंटू पाल को गिरफ्तार किया। जिसके दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

मामले में शामिल सोनगढ़ा निवासी 2 आरोपियों दीपक भट्ट पुत्र जितेन्द्र कुमार व विवेक पाल पुत्र ठंड पाल को अन्य स्थानों से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चौथा आरोपी आजाद फरार बताया गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static