भिखारी जैसी हालत में मिला 10 साल से लापता पति, देखकर बिलख-बिलखकर रोई पत्नी...

punjabkesari.in Saturday, Jul 29, 2023 - 06:32 PM (IST)

बलिया: यूपी के बलिया से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी आंखे नम हो जाएं। जहां एक महिला का शहर के एक अस्पताल में इलाज के लिए गई हुई थी। तभी उसे वहां अस्पताल के बाहर जमीन पर बैठा हुआ मानसिक विक्षिप्त आदमी दिखाई दिया। जब महिला ने गौर से देखा तो वो उसका 10 साल पहले लापता हुआ पति निकला। ये देखती ही महिला बिलख पड़ी। अपने पति को देख वह काफी भावुक हो गई और उसे संवारने और दुलारने लगी। ऐसे में वहां लोगों का हुजूम लग गया।
PunjabKesari
मानसिक रूप से विक्षिप्त शख्स के बाल और दाढ़ी बेतरतीब ढंग से बढ़ी हुई थी। मैले कुचैले कपड़े पहने वह जमीन पर उकडूं बैठा हुआ था। महिला उसके बाल संवारते और शरीर को साफ करती हुई नजर आ रही थी। साथ ही रोते बिलखते हुए स्थानीय बोली में कहती नजर आ रही थी कि दस साल पहले लापता हो गए थे। इतने दिनों से कहां थे? क्यों चले गए थे? जैसे सवाल एक साथ पूछती नजर रही थी। हालांकि, उसका पति कुछ भी बोलता नजर नहीं आ रहा था। गुमसुम ही बैठा हुआ था।
PunjabKesari
महिला ने उस दौरान मोबाइल से घर पर शायद बच्चों को कॉल किया और कहा कि एक कुर्ता ले आओ। इसके बाद एक युवक बाइक से आया और महिला समेत मानसिक विक्षिप्त शख्स को अपने साथ ले गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static