मिशन 2024: सपा ने भाजपा की ही तर्ज पर साधा सभी 80 सीट जीतने का लक्ष्य

punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2023 - 06:41 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने भी भारतीय जनता पार्टी के यूपी मिशन 80 के लक्ष्य की तर्ज पर लोकसभा चुनाव में सभी सीटें जीतने का दावा किया है। रविवार को अखिलेश यादव ने पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सन् 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सत्ता से बाहर हो जाना तय है। जनता सपा की सरकार बनाना चाहती है।

PunjabKesari

भाजपा का चरित्र षड्यंत्रकारी
अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा का चरित्र षड्यंत्रकारी है। प्रलोभन से वह अपनी सत्ता की भूख पूरी करना चाहती है। वन ट्रिलियन डॉलर का झूठ फैलाकर जनता को झांसा दिया जा रहा है। भाजपा की इन चालों से सतर्क रहना है। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीयत में विकास कार्य करना नहीं है। अपने विपक्षियों को डराने और फर्जी केसों में फंसाने के लिए ईडी, सीबीआई पीछे लगा दी जाती है।

PunjabKesari

भाजपा को हराने के लिए बूथ स्तर जुट जाएं कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी
सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए बूथ स्तर तक सपा को मजबूती देने के लिए कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जुट जाएं। नंदा के मुताबिक, सन् 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटों पर सपा के f प्रत्याशियों को जिताने का लक्ष्य लेकर चलना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static