प्रेमी के साथ मिलकर मां ने की मासूम बेटी की हत्या; पेट पर बैठकर दबाया गला, नाक से निकला खून, तड़पता देखकर भी नहीं आया तरस
punjabkesari.in Wednesday, Jul 16, 2025 - 01:49 PM (IST)

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक महिला ने मां की ममता को कलंकित कर दिया। उसने अपने पति को फंसाने के लिए अपनी सात साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी कि उसके पति ने उसकी बेटी की हत्या कर दी है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने इस हत्या का खुलासा किया।
प्रेमी के साथ लिव इन में रहती थी महिला
जानकारी के अनुसार, यह घटना कैसरबाग के खंदारी बाजार इलाके की है। यहां की रहने वाली एक महिला रोशनी खान की शादी 8 साल पहले शाहरुख खान नाम के युवक से हुई थी। दोनों की एक 7 साल की बेटी थी। कुछ साल पहले महिला का किसी और के साथ अफेयर हो गया। उसका नाम उदित जायसवाल है। रोशनी अपनी पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रहने लगी।
पति को फंसाने के लिए की हत्या
महिला ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी कि उसके पति ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं और बच्ची के शव को कब्जे में किया। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ की तो महिला बार-बार अपने बयान बदल रही थी। पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसने बेटी का गला दबाकर हत्या की है। पति के साथ उसका विवाद चल रहा था और पति को फंसाना चाहती थी। बेटी की हत्या करने के बाद उसने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।
शव के सामने की थी पार्टी
जानकारी के मुताबिक, आरोपी मां ने रविवार को ही अपनी बेटी की हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि पेट पर बैठकर बेटी का गला दबाया। बेटी के नाक से खून निकल रहा था, वो तड़प रही थी, लेकिन मां को उस पर जरा तरस नहीं आया। उनसे 36 घंटे लाश को घर पर ही रखा, लाश में कीड़े पड़ गए थे। मां और उसका प्रेमी 36 घंटे तक लाश के साथ घर में रहे। इतना ही नहीं उन्होंने मासूम के शव के सामने पार्टी भी की। डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। शव के सड़ जाने के कारण विसरा सुरक्षित रखा गया है। बच्ची के गले, नाक, मुंह और सीने पर चोट के निशान मिले हैं।