प्रयागराज में मां- बेटी की गला रेतकर हत्या, लूट का विरोध करने पर हत्या की आशंका
punjabkesari.in Friday, Sep 24, 2021 - 12:09 PM (IST)

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) में उस समय हड़कंप मच गया जब मां- बेटी ( Mother-daughter murdered) की अज्ञात बदमाशों ने उनके ही घर में निर्मम हत्या कर दी और मौके से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। इसकी जानकारी लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना लूट का प्रतीत होता है। क्यों कि घर में पड़े सामान बिखरे हुए पड़े थे। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने घर में लूट की नीयत से घुसे थे और विरोध करने पर मां बेटी की निर्मम हत्या कर दी।
बता दें कि मामला संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में का बताया जा रहा है। जहां पर अपने मकान मां-बेटी सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने मां बेटी की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक 37 वर्षीय अंजली सरोज व उसकी 8 वर्षीय पुत्री संजीवनी सरोज के गले और सिर पर गंभीर चोट के निशान भी दिखाई पड़ रहे है। वहीं डबल मर्डर से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस घटनास्थल पर फिंगर प्रिंट-फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।