मां ने अपने 3 बच्चों को खिलाया जहर, चौथा हाथ छुड़ाकर भागा निकला तो मचा हड़ंकप

punjabkesari.in Friday, Dec 17, 2021 - 05:47 PM (IST)

मऊ: यूपी के मऊ में उस वक्त हड़कंप गया जब एक महिला ने अपनो तीन बच्चों को कीटनाशक पदार्थ खिला दिया और खुद भी खाकर जान देने की कोशिश की। वहीं इस दौरान चौथा बच्चा मां से हाथ छुड़ाकर भाग गया। उसी ने अपने पड़ोसियों को इस बात की जानकारी दी। तब आसपास के लोगों ने तीनों बच्चों और सरोजा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर का कहना है कि चारों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मामला मऊ जनपद के सराय लखंसी थाना क्षेत्र का है। यहां के अंधेरी गांव में विधवा महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कीटनाशक पदार्थ खाकर खुदकुशी की कोशिश की। 3 महीने पहले महिला सरोजा के पति की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। बताया जा रहा है कि सरोजा के 4 बच्चे हैं। शुक्रवार की सुबह किसी बात को लेकर उसने अपने चारों बच्चों को कीटनाशक पदार्थ खिला दिया।

चारों का इलाज कर रहे डॉक्टर अनिल कुमार का कहना है कि मां सरोजा समेत करिया, नेहा और मोनू की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें जिला अस्पताल के आईसीयू में रखकर उपचार किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static