''ससुर अपने हाथ से खिलाते हैं खाना...मना करने पर करते हैं जिद्द'' बहू बोली- उनकी नियत ठीक नहीं

punjabkesari.in Thursday, Apr 04, 2024 - 01:29 PM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक बहू अपने ससुर की हरकतों से परेशान हो गई है। जहां एक ससुर बहू को अपने हाथ से खाना खिलाता है और मना करने पर जिद्द करता है। ऐसे में बहू को उसकी नियत ठीक न होने का आभास हुआ। बहु का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुर की उलजुलुल हरकतों ने उसका जीना दूभर कर दिया है। पति भी ससुर का ही साथ देता है। जिसके चलते बहू ससुराल छोड़कर मायके चली गई है। 

जानकारी के मुताबिक, किरावली थाना क्षेत्र की युवती की शादी 8 महीने पहले पथौली में हुई थी। युवक एक कंपनी में नौकरी करता है। बहू का आरोप है कि शादी के दिन सबके सामने ससुर ने खाना खिलाया था, तो कोई बात नहीं थी। मगर घर पर भी अपने हाथ से खाना खिलाने की जिद करते हैं। विरोध करने पर बेटी मानने का हवाला देते हैं। लेकिन, उसे नीयत गलत होने का शक है। बताया कि उनकी हरकतें ठीक नहीं हैं। पति को जब बताई तो उन्होंने अपने पिता का साथ दिया। इसके बाद से ससुर की हरकत और जिद बढ़ गई है।

उसका आरोप है कि मना करने के बाद भी ससुर अपने हाथ से खाना खिलाना चाहते हैं। जिद करते हैं। उनकी नीयत में खोट है। विरोध पर पति और ससुर ने पीटा, तब से मायके में है। विवाद की वजह से वह दो महीने से मायके में है। आगरा में बहू ने अपने ससुर के खिलाफ शिकायत की है। उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।  मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचने पर रविवार को काउंसलर ने दोनों पक्षों से बात की। बात नहीं बनने पर केस दर्ज करने की संस्तुति की है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static