3 बच्चों की ममता पर भारी पड़ा इंस्टाग्राम वाला इश्क! 25 दिन के प्रेमी संग भागी मनीषा, पीछे छोड़ गई रोते-गिड़गिड़ाते मासूम, नहीं पसीजा दिल.....
punjabkesari.in Tuesday, Nov 04, 2025 - 04:42 PM (IST)
एटा : उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के अलीगंज तहसील क्षेत्र के झकरई गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां उन्हें रोता-बिलखता छोड़ अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति और ससुर की शिकायत पर पुलिस ने 25 दिन बाद महिला को बरामद किया। लेकिन कोर्ट में महिला के बयान ने सभी को चौंका दिया।
25 वर्षीय मनीषा 25 दिन पहले अचानक घर से गायब हो गई थी। पति भूपसिंह ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस की छानबीन में मनीषा को बदायूं जिले से बरामद किया गया। फिर उसे SDM जगमोहन गुप्ता के न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट में मनीषा ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भूपसिंह शराब पीता है, जुआ खेलता है और रात में अजनबी लोगों को घर लाकर उससे जबरन गलत संबंध बनाने को मजबूर करता है। अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती।
मनीषा ने आगे बताया कि उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से बदायूं जिले के मुकेश यादव नामक व्यक्ति से हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। मनीषा ने कहा कि अब वह मुकेश के साथ रहना चाहती है। वह अपने चार बच्चों को भी साथ नहीं ले जाएगी। एसडीएम कोर्ट के बाहर मनीषा के ससुर हंसराज और बच्चे रोते- गिड़गिड़ाते रहे लेकिन मनीषा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

