4 बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का बुखार, होने वाली बहू के भाई को दे बैठी दिल; बेटे की उम्र के युवक संग घर से भागी

punjabkesari.in Thursday, Aug 07, 2025 - 12:22 PM (IST)

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक चार बच्चों की मां अपने बेटे के लिए रिश्ता देखने गई थी। लड़की के घर पहुंचे और लड़की को देखा और रिश्ते की बात होने लगी। इसी बीच महिला की नजर लड़की के भाई पर पड़ गई। उसे देखते ही महिला उसे दिल दे बैठी। दोनों में बातचीत होने लगी और प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों ने निकाह करने का भी फैसला कर लिया। 

जानिए पूरा मामला 
बता दें कि ये शर्मसार करने वाला मामला जिले के भटपुरा गांव का है। यहां की रहने वाली 41 वर्षीय महिला 14 दिन पहले पड़ोस के गांव सादकपुर में अपने बेटे के निकाह के लिए लड़की देखने गई थी। इस रिश्ते की बात चल ही रही थी कि महिला की नजर लड़की के 19 वर्षीय बड़े भाई पर पड़ी। दोनों में बात हुई और प्यार हो गया। दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया और निकाह करने के लिए घर से भाग गए। दोनों ने रिश्तों की परवाह नहीं की और एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ गए। 

लिव इन में रहने की जिद पर अड़े 
पत्नी के लापता होने पर महिला के पति ने थाने में तहरीर दी। इस पर महिला अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई और एक साथ रहने की जिद करने लगी। परिवार वालों ने उन्हें बहुत समझाया, लेकिन दोनों नहीं समझे और एक-साथ रहने की बात पर अड़े रहे। देर रात दोनों ने शपथ पत्र दे दिया कि वह लिव इन में रहना चाहते हैं। दोनों के इस फैसले के बाद परिजन और पुलिस कुछ नहीं कर पाई। दोनों एक साथ चले गए और साथ में रहने लगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static