गोरखपुर: पर्यटन को बढ़ावा, सांसद रवि किशन और मंत्री जितिन प्रसाद ने चलाया चप्पू

punjabkesari.in Thursday, Jul 14, 2022 - 04:58 PM (IST)

गोरखपुर: रामगढ़ ताल में गुरुवार को गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन और मंत्री जितिन प्रसाद ने कयाकिंग मजा लिया। रवि किशन और मंत्री जितिन प्रसाद एक वोट पर थे दोनों ने साथ-साथ में चप्पू चलाया। वहीं इसके बाद एडीजी जोन ने भी वोट का मजा लिया। आम लोगों के लिए पर्यटन बना रामगढ़ ताल का झील में कयाकिंग वोट पर सवारी के लिए एक व्यक्ति को ₹100 देना होगा वही इस पर दो व्यक्ति ही सवारी कर सकते हैं इसलिए दो व्यक्तियों का ₹200 किराया होगा। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि एक वोट की कीमत  30 हजार है और 5 वोट खरीदे गए हैं। इस झील में कयाकिंग प्रतियोगिता भी होगी। इस बोर्ड को खुद ही चलाया जा सकता है इससे खूबसूरती बढ़ेगी और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static