14.30 घंटे के सफर के बाद रोपड़ से बांदा जेल पहुंचा मुख्तार अंसारी, 10 बजे होगा कोरोना टेस्ट

punjabkesari.in Wednesday, Apr 07, 2021 - 08:33 AM (IST)

बांदा: उत्तर प्रदेश की पुलिस गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा लेकर पहुंच चुकी है। भारी सुरक्षा के बीच मुख्तार अंसारी को सड़क मार्ग से बुधवार सुबह बांदा जेल लाया गया। यहां उसे बैरक नंबर 16 में रखा गया है। बताया जा रहा है कि 900 किलोमीटर की दूरी के सफर को यूपी पुलिस ने 14 घंटे और 30 मिनट में पूरा किया। बुधवार सुबह लगभग 4.31 बजे मुख्तार अंसारी गेट नंबर 2 से बांदा जेल में दाखिल हुआ था। जेल में आने के बाद डॉक्टरों की 4 सदस्यीय टीम ने अंसारी का मेडिकल चेकअप किया। अब 10 बजे मुख्तार का कोरोना टेस्ट होगा।

जानकारी मुताबिक अंसारी की वापसी को लेकर बांदा जेल की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। जेल में मुख्तार अंसारी को कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा। उसे आम कैदियों की तरह ही रखा जाएग। बैरक नंबर-15 तन्हाई सेल है। यानी मुख्तार के साथ कोई अन्य कैदी नहीं होगा। वहीं मुख्तार के यूपी आने से अब उसके खिलाफ अलग-अलग दर्जन भर से ज्यादा मामलों की सुनवाई में तेजी आएगी।

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को पंजाब की जेल से अब यूपी की बांदा जेल लाया गया है। यूपी पुलिस की टीम मुख्तार को लेकर मंगलवार को रोपड़ से रवाना हुई, जो बुधवार तड़के बांदा जेल पहुंची। पंजाब की रोपड़ जेल से निकलने के बाद करीब 900 किलोमीटर का सफर लगभग 16 घंटे में तय करते हुए मुख्तार अंसारी को बुधवार तड़के 4.30 बजे बांदा जेल पहुंचा दिया गया। इस दौरान जेल आने से एक घंटे पहले पूरी रोड पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static