मुलायम सिंह की फिर बिगड़ी तबीयत, मेदांता अस्पताल में भर्ती होने के बाद लौटे घर

punjabkesari.in Monday, May 11, 2020 - 10:47 AM (IST)

लखनऊः समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार रात को फिर से तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह अपने लखनऊ आवास पर सोमवार सुबह 7 बजे लौट आए हैं। पेट दर्द की शिकायत पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव भी अस्पताल में मौजूद रहे।

इससे पहले बुधवार को मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछली बार भी उनको पेट संबंधी समस्या हुई थी। इलाज के बाद शुक्रवार को उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। 

डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें पेट और यूरीन संबंधी परेशानियां हैं। कोलोनोस्कोपी के बाद उनकी सेहत बेहतर हुई थी और शनिवार को वे अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर ले जाए गए थे, लेकिन रविवार देर रात उनकी तबियत फिर बिगड़ने लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Related News

static