मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, पढ़ें दिनभर की टॉप 10  खबरें

punjabkesari.in Sunday, Jul 10, 2022 - 07:00 AM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता आज निधन हो गया है।  सीएम योगी ने साधना गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रभु पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। इस दुखद घड़ी में परिवार के साथ मेरी संवेदनाए है। दरअसल, साधना गुप्ता गुणगांव के मेदांता अस्पताल में एडमिट थी। डॉक्टरों की मोने  तो उनके फेफड़े में इंफेक्शन हो गया था। जिसका इलाज चल रहा था लेकिन आज उनकी तबीयित अचानक विगड़ गई जिससे उनकी मौत हो गई। उनके पार्थिव शरीर को राजधानी लखनऊ लाया जाएगा।  बता दें कि साधना गुप्ता मुलाय सिंह यादव की दूसरी पत्नी है। गुप्ता का अपने पति के साथ रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला शादी के 4 साल बाद ही तलाक हो गया था। फिर उन्होंने मुलाय सिंह यादव से दूसरी शादी रचा ली थी। 

 बड़ी खबर: मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का मेदांता अस्पताल में निधन
लखनऊ: सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का मेदांता अस्पताल में निधन हो गया हैं, बताया जा रहा है कि उनके फेफड़ों में इंफेक्शन की शिकायत थी जिसकी वजह से उन्हे मेदांता में भर्ती कराया गया था। पिछले काफी समय से बीमार थी। आज उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक उनके पार्थिव शरीर को हवाई जहाज से लखनऊ लाया जाएगा।

पूर्व सपा सांसद रिजवान ज़हीर को HC से बड़ा झटका, बलरामपुर में फिरोज अहमद हत्या मामले में जमानत याचिका खारिज 
लखनऊ: इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने बलरामपुर जिले में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज अहमद उर्फ पप्‍पू की हत्‍या के मामले में पूर्व सांसद रिजवान ज़हीर की जमानत याचिका खारिज कर दी है। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह की पीठ ने रिजवान की जमानत याचिका खारिज की है।

मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता के निधन पर डिप्टी CM केशव मौर्य ने जताया दुख
लखनऊ: सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का मेदांता अस्पताल में निधन हो गया हैं, बताया जा रहा है कि उनके फेफड़ों में इंफेक्शन की शिकायत थी जिसकी वजह से उन्हे मेदांता में भर्ती कराया गया था। पिछले काफी समय से बीमार थी। आज उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक उनके पार्थिव शरीर को हवाई जहाज से लखनऊ लाया जाएगा। ऐसे में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधना गुप्ता के निधन पर दुख जताया है।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने गठित किया 18 सदस्यीय दल, पढ़िए किन्हें क्या मिली जिम्मेदारी
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तत्काल प्रभाव से प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। वहीं अब पार्टी ने कार्य संचालित करने के लिए 18 सदस्यीय दल गठित किया है। इसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भाजपा तथा बसपा को छोड़कर आए नेताओं को भी शामिल किया गया। 

नोएडा: NBCC के पूर्व सीजीएम के आवास पर CBI और IT की रेड, दो करोड़ से ज्यादा के कैश बरामद
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा करे फिर भी प्रदेश भ्रष्टाचार चरम पर दिखाई पड़ रहा है। ऐसा ही ताजा मामला  नोएडा से सामने आया है जहां पर नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन( NBCC) के पूर्व सीजीएम डीके मित्तलके आवास से भारी मात्रा में नगदी और ज्वैलरी को सीबीआई और इनकम टैक्स की टीम ने बरामद की है। 

महंत ने मां-बाप को राम की पैड़ी पर भेजा फिर झाड़ फूंक के बहाने युवती से किया रेप, अब खा रहा जेल की हवा
अयोध्या: भगवान राम की नगरी अयोध्या से शर्मसार कर देने वाला मामला समने आया है। जहां पर झाड़-फूंक कराने गई एक युवती के साथ महंत ने दुष्कर्म किया। मिली जानकारी के मुताबिक युवती दिल्ली के एक लड़के से प्रेम करती थी, लेकिन परिजन इस बात से खुश नहीं थे। परिजन युवती को प्रेम बंधन से मुक्त कराने के लिए अयोध्या के महंत हनुमान दास  के पास ले गए।

ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की बढ़ी मुश्किलें! अब लखीमपुर खीरी पुलिस का वारंट जारी, 11 जुलाई को किया तलब
लखीमपुर खीरी: ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को सीतापुर में दर्ज एक मामले में उच्चतम न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने के बाद लखीमपुर पुलिस ने एक अन्य मामले में वारंट तामील कराया है। जुबैर के खिलाफ यह वारंट दुश्मनी को बढ़ावा देने के मामले में 2021 में दर्ज प्राथमिकी से संबंधित है। जुबैर को इस मामले में 11 जुलाई को अदालत में पेश होने को कहा गया है।

 मुलायम की पत्नी साधना गुप्ता के निधन पर योगी ने जताया दुख, कहा- पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें प्रभु
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी के निधन पर सीएम योगी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रभु पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। इस दुखद घड़ी में परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं है।​​

मिर्ची बाबा बोले- हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाले फिल्म निर्माताओं का सिर काटने वाले को दूंगा 20 लाख
नोएडा: डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' को लेकर देशभर में विरोध बढ़ता जा रहा है। अब इस विवाद में हरिद्वार के श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी वैराज्ञानंद गिरी महाराज कूद पड़े हैं। ग्रेटर नोएडा में विवादित बयान देते हुए मिर्ची बाबा ने कहा कि उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाले फिल्म निर्माताओं का सिर काटकर लाने वाले को 20 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

10-BSP नेता अनुपम दुबे पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, 19 करोड़ से ज्यादा संपत्ति को किया कुर्क
फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश सरकार माफियाओं पर कहर बनकर टूट रही है। उनके द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को  कुर्क भी कर रही है। इसी क्रम में में बीएसपी नेता अनुपम दुबे पर भी प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। आज जिला प्रशासन ने सरकार की मंशा के अनुरूप  बीएसपी नेता अनुपम दुबे पर बड़ी कार्रवाई की है। गैंगेस्टर   मामले में उनके होटल को कुर्क करने के बाद अब पावर ब्रिक प्लांट पर कुर्की की कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के आदेश पर उनके परिजनों की 19 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को आज कुर्क कर दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static