Murder News: धारदार हथियार से गला काटकर युवक की हत्या, जानिए मर्डर की वजह

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 05:00 PM (IST)

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शनिवार दोपहर धारदार हथियार से एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान पारा बेहटा गांव निवासी बबलू (21) के रूप में हुई है, जो आइसक्रीम बेचने का काम करता था। पुलिस ने बताया कि घटना परसवाल गांव के पास हुई, जहां स्थानीय निवासी शंकर (50) से किसी बात को लेकर बबलू का विवाद हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरुआती कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट हो गयी और इस बीच शंकर ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से बबलू के गला पर वार कर दिया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग डरकर वहां से चले गए।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेर लिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी शंकर को गिरफ्तार कर लिया गया और अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static