मुस्लिम शख्स बना रोहित, लिव इन में रह रहे प्रेमिका को मार डाला...शव के साथ लेटा रहा

punjabkesari.in Sunday, Nov 02, 2025 - 02:35 PM (IST)

Kanpur News: यूपी के कानपुर जिले में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर महिला को प्रेम जाल में फंसाया। उसके बाद दोनों एक लिव इन में रहने लगे। दोनों में विवाद होने के बाद युवक ने अपनी प्रेमिका को गला दबाकर मार डाला। इतना ही नहीं हत्या के बाद शव के साथ सोया भी।

आपको बता दें कि पूरा मामला जिले के रायपुरवा का बताया जा रहा है। एक वाहिद नाम का मुस्लिम युवक अपना नाम बदलकर रोहित रखा था। प्रेमिका के साथ लिव इन रिलेशन रहा और फिर प्रेमिका की हत्या कर फरार हो गया मृतका की पहचान लक्ष्मीपुरवा शक्कर मिल खलवा की रहने वाली महिला के रूप में हुई है, जिसने 7 साल पहले अपने परिजन के खिलाफ जाकर वाहिद से शादी की थी। हत्या करने वाला आरोपी वाहिद ने अपने आप को रोहित बताया था। महिला की शादी के बाद उसके परिजन ने उससे रिश्ता तोड़ दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार, 7 महीने पहले महिला की मां की मौत हो गई थी, जिसके बाद से महिला और रोहित दोनों महिला के मां के घर में रह रहे थे। इस मामले को लेकर आस-पड़ोस वालो का कहना है कि वाहिद अपने आप को रोहित और महिला का प्रेमी बताता था।  पार्षद विकास साहू के मुताबिक पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि शनिवार की सुबह घर से काफी बदबू आ रही थी और दरवाजे से खून भी बह रहा था। ऐसे में पड़ोसियों ने इसकी जानकारी उन्हें दी। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।

अर्धनग्न हालत में मिला शव
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर देखा तो अंदर महिला का अर्धनग्न हालात में शव पड़ा मिला. इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static